Rajasthan Budget 2023 : ऐसे कैसे...? बजट ,राहत, बढ़त का नारा देते-देते सीएम गहलोत ने पढ़ दिया पिछले साल का बजट ; इतिहास में पहली बार हुई ऐसी गलती

<p><em><strong>Rajasthan Budget 2023 :</strong></em></p> <p><em>आज&nbsp;शुक्रवार,&nbsp;10 फरवरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को&nbsp;विधानसभा में इस साल का बजट पेश करना था&nbsp;किंतु सदन में तब हंगामा हो गया जबकि उन्होंने पुराना बजट भाषण पढ़ दिया। करीब 10&nbsp; मिनट तक वे पुराना बजट पढ़ते रहे, तभी जलदाय मंत्री महेश जोशी ने आकर सीएम के कान में कुछ कहा और वो ठिठक गए। गहलोत का भाषण रुक गया। इसी बीच विपक्ष ने यह आरोप लगा दिया कि मुख्यमंत्री ने पुराना बजट पढ़ा है। भारी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को तलब किया और अफसरों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की।</em></p>

Rajasthan Budget 2023 : ऐसे कैसे...? बजट ,राहत, बढ़त का नारा देते-देते सीएम गहलोत ने पढ़ दिया पिछले साल का बजट ; इतिहास में पहली बार हुई ऐसी गलती
10-02-2023 - 02:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मनरेगा और कोरोना काल के बारे में पढ़ रहे थे बजट 
2022 के बजट भाषण का अंश, जिसमें इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना और मनरेगा के तहत रोजगार के 125 दिन करने की घोषणा की गई थी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बजट की जो भूमिका बनाई थी, वह नयी थी।  

सीएम गहलोत ने सदन से मांगी माफ़ी 
इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विधानसभा में पुराना बजट भाषण पढ़ा गया हो।  दस मिनट के बाद जब सीएम फिर से बजट पेश करने उठे तो जोरदार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। गहलोत बजट भाषण के लिए जब तीसरी बार खड़े हुए तो माफी मांगी। उन्होंने कहा, जो कुछ हुआ उसके लिए सॉरी फील करता हूं।

एक्स्ट्रा पेज की दी सफाई 
दोबारा सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो CM अशोक गहलोत ने सफाई दी और कहा, 'बजट भाषण की इस कॉपी में फर्क हो तो बताइए। एक एक्स्ट्रा पेज लग गया गलती से। मैं एक पेज गलत पढ़ने लग गया। लीक होने का सवाल कहां से आ गया?'

स्पीकर बोले, आज जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण
दोबारा सदन शुरू होने पर स्पीकर सीपी जोशी ने कहा कि जो कुछ घटनाक्रम हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है, मानवीय भूल होती रहती है। इस अनहोनी घटना के लिए जो सारी कार्यवाही हुई है, उसे निरस्त करता हूं। उन्होंने कहा, 11 बजे से 11:42 तक की पूरी घटना को विधानसभा की कार्यवाही से निकाल दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।