Rajasthan : सीएम गहलोत का गजब प्लान, गांव-ढाणी तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं..!

<p><em><strong>राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए 70 नए उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।</strong></em></p>

Rajasthan : सीएम गहलोत का गजब प्लान, गांव-ढाणी तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं..!
25-05-2023 - 07:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए गहलोत सरकार ने नया प्लान बनाया है, जिससे हेल्थ सर्विसेज को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 70 नए उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 
इन केंद्रों के संचालन के लिए प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केन्द्र में एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का पद सृजित किया जाएगा। इनमें सीकर में 11, नागौर में 9, अलवर एवं करौली में 6-6, सवाई माधोपुर में पांच, भीलवाड़ा एवं टोंक में चार-चार, जयपुर, चूरू एवं राजसमन्द में तीन-तीन, चित्तौड़गढ़, दौसा, जालोर, झुंझुनूं, कोटा एवं उदयपुर में दो-दो तथा अजमेर, बारां, भरतपुर एवं पाली में एक-एक उप-स्वास्थ्य केन्द्र खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने बजट में चरणबद्ध रूप से उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए घोषणा की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।