साहबों को शक्ति...! राजस्थान सरकार ने बढ़ाई डीजीपी, एसपी की पावर

<p><em><strong>राजस्थान सरकार की ओर से डीजीपी, एसपी की प्रषासनिक शक्तियों में इजाफा किया गया है। गृह विभाग की ओर से बुधवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं।</strong></em></p>

साहबों को शक्ति...! राजस्थान सरकार ने बढ़ाई डीजीपी, एसपी की पावर
25-05-2023 - 07:39 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान सरकार की ओर से डीजीपी, एसपी के पॉवर को बढ़ाया गया है। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए है। आदेश के अनुसार डीजी से लेकर एसपी तक को बदमाशों पर इनाम की घोषणा करने की क्षमताओं में भी बढ़ोतरी हुई है। संयुक्त शासन सचिव जगबीर सिंह की ओर से यह आदेश जारी हुए हैं। राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है।
इसके तहत डीजीपी राजस्थान अब किसी भी अपराधी पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित कर सकते हैं। वर्ष 2013 तक डीजीपी राजस्थान के पास केवल 1 लाख रुपए इनाम की घोषणा करने का अधिकार था। वहीं, एडीजी क्राइम और एडीजी एसओजी को भी इनाम की घोषणा करने की राशि में इजाफा करते हुए 50 हजार से बढाकर 1 लाख रुपए कर दी हैं। रेंज आईजी को भी 10 हजार रुपए से 50 हजार रुपए तक इनाम घोषित करने की पावर दे दी गई है। वहीं, अब जिला पुलिस अधीक्षक और डीसीपी के पास किसी भी बदमाश पर पुरस्कार राशि 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।