कोयंबटूर ब्लास्टः तमिलनाडु समेत तीन राज्यों में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के 60 से ज्यादा ठिकानों पर रेड

<p><em><strong>तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में एनआईए ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। एजेंसी ने यह छापेमारी 60 से अधिक ठिकानों पर संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के मामले में की है, जिन्हें वीडियो के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था।</strong></em></p>

कोयंबटूर ब्लास्टः तमिलनाडु समेत तीन राज्यों में एनआईए की छापेमारी, संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के 60 से ज्यादा ठिकानों पर रेड
15-02-2023 - 11:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तमिलनाडु के कोयंबटूर में कार सिलेंडर ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छापेमारी की है। एजेंसी ने 60 से अधिक ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में एनआईए ने यह छापेमारी 60 से ज्यादा जगहों पर संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के संबंध में की है, जिन्हें कथित तौर पर वीडियो के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था। 
कोयंबटूर में बीते 23 अक्टूबर की शाम एक कार में सिलेंडर विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लास्ट में मास्टरमाइंड मुबीन (29) मारा गया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में छह लोगों को गिरफ्तार किया था। यह सभी कोयंबटूर के ही रहने वाले थे। एनआईए के मुताबिक, आतंकी हमले को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने कई महीनों तक साजिश रची थी। इनमें मुहम्मद अजहरुद्दीन (23), अफसर खान (28), मुहम्मद थल्हा (25), मुहम्मद रियास (27), फिरोज इस्माइल (27) और मुहम्मद नवाज इस्माइल (25) शामिल थे।
आरोपियों से जब्त हुआ था जिहादी विवरण
आरोपियों के पास से एनआईए ने पोटेशियम समेत 109 वस्तुएं जब्त की थीं। इसमें पोटैशियम नाइट्रेट, सल्फर, ब्लैक पाउडर, मैकक्रैकन फ्यूज लगभग दो मीटर लंबा, नाइट्रो ग्लिसरीन, रेड फॉस्फोरस, गन पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, ऑक्सीजन कनस्तर, 9 वोल्ट बैटरी क्लिप, वायर, लोहे की कील, स्विच, गैस सिलेंडर, इन्सुलेशन टेप, पैकिंग टेप, हाथ के दस्ताने, इस्लामी विचारधारा के विवरण के साथ नोटबुक और जिहाद के बारे में विवरण आदि जब्त किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।