महाठग सुकेश ने पत्रकारों के जरिये जैकलीन को 'हैप्पी वैलेंटाइन डे' बोलने को कहा,जानिये और क्या कहा नोरा फ़तेही और केजरीवाल के बारे में..

<p>&nbsp;जबरन पैसा उगाही और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर, जिन्हें कल दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस के ईओडब्ल्यू अधिकारियों द्वारा अदालत से बाहर ले जाने के दौरान सुकेश पत्रकारों के सवालों का भी जवाब देते जा रहे थे , इसी क्रम में उन्होंने एक पत्रकार से कहा कि जैकलीन को मेरी तरफ से हैप्पी वेलेंटाइन डे प्रेषित कर दीजियेगा।&nbsp;</p>

महाठग सुकेश ने पत्रकारों के जरिये  जैकलीन को 'हैप्पी वैलेंटाइन डे' बोलने को कहा,जानिये और क्या कहा नोरा फ़तेही और केजरीवाल के बारे में..
15-02-2023 - 12:08 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जैकलीन को " हैप्पी वेलेंटाइन डे "
जैकलीन के बारे में जब पूछा पत्रकारों ने सुकेश से कहा कि जैकलीन ने कहा कि आपने उसका इस्तेमाल किया, इस बारे में आपका क्या कहना है? इस पर चंद्रशेखर ने जवाब दिया, 'मैं उनके बारे में कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहता। उसके पास कहने के अपने कारण हैं। मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता "
चलते-चलते उन्होंने यह भी कहा, "जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं। जैकलीन को मेरी तरफ से हैप्पी वेलेंटाइन डे कह दीजियेगा। " बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज ने अदालत में अपने बयान में कहा था कि चंद्रशेखर ने उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया और उनके जीवन को नरक बना दिया।

नोरा फ़तेही है गोल्ड डिगर 
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने फतेही को पैसे की पेशकश की थी, चंद्रशेखर ने कहा, "मैं सोना खोदने वालों पर टिप्पणी नहीं करता।" चंद्रशेखर पहले भी दावा कर चुके हैं कि नोरा फतेही को जैकलीन से हमेशा जलन होती रही है। चंद्रशेखर ने अपने वकीलों अनंत मलिक और एके सिंह के माध्यम से जारी एक प्रेस बयान में कहा था कि फतेही ने हमेशा उनका ब्रेनवॉश किया था। वे उससे हमेशा किसी न किसी मदद मांगने के बहाने से पैसे मांगती रहती थी।  
फर्नांडीज, जिसका अभी तक मामले में आरोपी के रूप में नाम नहीं है, वह भी अदालत में पेश हुई । वह कथित घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में आरोपी हैं।

केजरीवाल पर मैंने जो बताया ,सब सच 
वही अरविन्द केजरीवाल पर सबसे बड़े महाठग होने का आरोपी लगाने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि केजरीवाल पर आरोप नहीं हैं बल्कि जो सच था वो बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।