मौसम : राजस्थान में ठंड से छूट रही धूजणी, बारिश को लेकर आया बड़ा अलर्ट
<p><em><strong>मौसम : राजस्थान में जयपुर, सीकर, टोंक, श्रीगंगानगर समेत अन्य जगहों पर कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, शेखावाटी अंचल समेत अन्य जगहों पर पारे में गिरावट का दौर लगातार जारी है।</strong></em></p>
राजस्थान में उत्तर से आने वाली सर्द हवा का असर बरकरार रहने से दिसंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड से धूजणी छूट रही है। जयपुर, सीकर, टोंक, श्रीगंगानगर समेत अन्य जगहों पर कोहरा छाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है तो वहीं शेखावाटी अंचल समेत अन्य जगहों पर पारे में गिरावट का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार राजस्थान में सर्द हवाओं का असर आगामी दिनों में ओर हावी रहेगा।
उत्तर भारत में सक्रिय विक्षोभ के चलते हुई बर्फबारी के कारण अगले सप्ताह गलन भरी सर्दी रहेगी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर से फरवरी के दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान औसत के आसपास रहेगा। जबकि इस अवधि में अधिकतम तापमान औसत या औसत से ज्यादा रहने के आसार है। रविवार रात माउंटआबू का पारा प्रदेश में बीते एक सप्ताह में चैथी बार माइनस में दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर का पारा बीती रात को 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
धुंध के साथ छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में बारिश संभावना नहीं है। इलाकों में सुबह-सुबह कोहरा व धुंध छाई रहेगी। इससे तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में तापमान में सोमवार को फिर बढ़त दर्ज हुई। यहां फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र में जो 4.5 डिग्री पर दर्ज हुआ। कोहरे के साथ ओस भी गिरी। इससे सर्दी का असर बरकरार रहा। चूरू, पिलानी, श्रीगंगानगर, सीकर का पारा भी सात डिग्री के नीचे दर्ज किया ।
What's Your Reaction?