राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, माउंट आबू शून्य पर, इन चार जिलों में अलर्ट

<p><em>राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश में चार जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में शीतलहर चली।</em></p>

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, माउंट आबू शून्य पर, इन चार जिलों में अलर्ट
15-01-2024 - 02:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को प्रदेश में चार जिलों अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में शीतलहर चली। इससे रात के पारे में तापमान में गिरावट हुई। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में शून्य डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अलवर में 4।4, पिलानी में 3 और चूरू में 4।2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र के अनुसार सोमवार को भी अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
सुबह-शाम सर्दी, दिन में चुभने लगी धूप
हाड़ौती अंचल में रविवार को मौसम में बदलाव रहा। कोटा शहर में सुबह-शाम ही सर्दी का असर रहा। दिन में हल्के बादल छाए रहे। धूप खिली। इससे सर्दी का अहसास नहीं हुआ। बारां जिले में शनिवार रात से ही सर्दी का असर कुछ कम हो गया। इसके चलते रविवार को लोगों को शीतलहर, कोहरे और पाले के ट्रिपल अटैक से राहत मिली। झालावाड़ जिले में सर्द हवा का दौर थमते ही दो दिन से मौसम में बदलाव आ गया है। 
बादलों के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शहर में तेज धूप ने सर्दी से कुछ राहत दी। शाम को सर्दी तेज रही। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। बूंदी जिले में भी सुबह-शाम सर्दी रही।

इन जगहों पर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
माउंट आबू: 0
अलवर: 4.4
पिलानी: 3
चूरू: 4.2
गंगानगर: 5.3
संगरिया: 5.6
सिरोही: 6.1
फतेहपुर: 6.0
करौली: 6.2
वनस्थली: 6.7
जैसलमेर: 6.5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।