मार्च का स्वागत आंधी-बारिश से, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

<p>सुपर कूल फरवरी के बाद दिल्ली के लिए मार्च इतना आसान नहीं रहने वाला है। मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसा मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। यानी मार्च का स्वागत बारिश से होगा।</p>

मार्च का स्वागत आंधी-बारिश से, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
01-03-2024 - 10:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी में पिछले कुछ सालों से फरवरी के मिड या आखिरी हफ्ते में ही गर्मी बढ़ने लगती थी। इसकी वजह से वसंत का मौसम गायब हो रहा था, लेकिन इस साल बारिश और हवाओं ने दिल्ली के मौसम को सुहावना बनाए रखा। मार्च का पहला हफ्ता भी कूल रहने की संभावना है। इस बीच, आज यानी 1 मार्च शुक्रवार की बात करें तो मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर आज के लिए येलो तो शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ आंधी की भी संभावना है।
दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश का दौर
स्काईमेट के अनुसार 1 और दो मार्च को दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश होगी। बारिश आंधी की यह गतिविधियां रात के समय अधिक होंगी। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। ऐसा मौसम शनिवार को भी रह सकता है क्योंकि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। बादलों के जाने के बाद थोड़ी सर्दी के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो तो शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
चार सालों में सबसे कम रहा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान महज 23.9 डिग्री रहा है। यह चार सालों का सबसे कम है। इससे पहले 2019 में औसत अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज हुआ था। इस पूरे महीने अधिकतम तापमान 29 डिग्री को छू नहीं सका। सबसे अधिक गर्मी 20 फरवरी को पड़ी थी। अधिकांश दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान भी 9.2 डिग्री रहा। 
सर्दियों के अंतिम दौर में मिलेगी साफ हवा
सर्दियों के इस अंतिम दौर में कल साफ हवा मिलने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार दो मार्च को प्रदूषण का स्तर संतोषजनक रह सकता है। 2023 में 19 फरवरी को सर्दियों में पहली बार संतोषजनक स्तर की हवा मिली थी। वहीं, दूसरी तरफ रिकॉर्ड बारिश और तेज हवाओं की वजह से 9 सालों की यह सबसे साफ फरवरी रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।