दिल्ली में पड़ रही कश्मीर जैसी ठंड..! पारा माइनस में आया

<p><em><strong>रविवार की राहत कुछ काम नहीं आई और सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बाहर धूप से कुछ राहत है लेकिन कमरे के अंदर गलन बढ़ी है और शीतलहर अपने प्रचंड रूप में है।</strong></em></p>

दिल्ली में पड़ रही कश्मीर जैसी ठंड..! पारा माइनस में आया
17-01-2023 - 08:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी दिल्ली में सर्दी कंपकंपी ला रही है। कश्मीर की ठंड महसूस कर चुके लोग सुबह ऑफिस के लिए निकले तो बोल पड़े कि दिल्ली में तो घाटी जैसी सर्दी आ गई है। हाथों-पैरों में गलन महसूस हो रही है और सुबह सफदरजंग में तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ है और कोहरा नहीं है लेकिन शीत लहर अगले दो दिन और परेशान करने वाली है। उधर, दिल्ली का उजवा इलाका दो दिन से चर्चा में आ गया है। जी हां, यहां आज सुबह न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
प्राइवेट एजेंसी लाइव वेदर के अनुसार दिल्ली में 17-18 जनवरी को तापमान 1-2 डिग्री के बीच बना रह सकता है। कोल्ड वेव कल और तेज रहेगी। एक दिन पहले भी उजवा में तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस आ गया था। उजवा दिल्ली के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में है।
दिल्ली-एनसीआर में धूप लेकिन..
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह लोधी रोड पर 1.6 डिग्री, सफदरजंग में 1.4 डिग्री तापमान रहा है। वेदर एक्सपर्ट राजेंद्र जेनामणि ने बताया है कि आसमान साफ रहने से दिल्ली-एनसीआर में कोहरा नहीं है। दिन में अच्छी धूप हो रही है। ऐसे में पहले की शीत लहर से मौजूदा हालात की तुलना नहीं की जा सकती है। केवल रात को और सुबह तड़के दिल्ली में कोल्ड वेव की स्थिति है।
राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा
उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान का फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पंजाब के फरीदकोट में तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहा है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी मध्य प्रदेश में रविवार से शीत लहर चल रही है और इसके चलते सर्दी बढ़ गई है।
अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट
राजधानी दिल्ली और छब्त् में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान पहले ही 1 डिग्री के आसपास आ गया। कुछ लोगों का कहना है कि कश्मीर जैसी ठंड लग रही है।
कहां बर्फ जमेगी
मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 जनवरी को भारत के उत्तरी-पश्चिमी और मध्य इलाके में तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में शीतलहर चलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, ‘हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज से अगले 72 घंटों के दौरान बर्फ जमने की आशंका है।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।