मौसम : राजस्थान में शीतलहर का कहर..! ठिठुरन से कंपकंपायी गुलाबीनगरी ; जानें मौसम का हाल..
<p><em>मौसम : राजस्थान में जबरदस्त शीतलहर का कहर जारी है। विभिन्न इलाकों में गुरुवार को भी जोरदार धुंध रही है। मौसम केंद्र जयपुर का यह कहना है कि शीत लहर से अति शीतलहर का यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर राजस्थान पर भी दिख रहा है। राजस्थान में लगातार पारा माइनस में जा रहा है।</em></p> <p> </p> <p><br /> </p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
राजस्थान में लगातार पारा माइनस में
एक जनवरी से ही यहां प्रदेश में तेज सर्दी पढ़ रही है। प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की बात करे तो यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। बुधवार का न्यूनतम तापमान जहां पारा 0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को 6 डिग्री तक जमाव बिंदु के नीचे गया। न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान में जहां माउंट आबू में लोग जबरदस्त सर्दी का अहसास कर रहे हैं।
ज्यादातर जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम
शेखावाटी के भी कई इलाकों में तेज सर्दी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शेखावाटी अंचल के सीकर झुंझुनूं और चूरू में तेज सर्दी के चलते लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। गुरुवार को सीकर और चूरू में माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं इसके अलावा ज्यादातर जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
7 जनवरी के बाद ही मिल सकती है हलकी सी राहत
साथ ही शीतदिन और पाला दर्ज होने की संभावना है। आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है।
राजस्थान मौसम अपडेट: 6 जनवरी
आज बीकानेर व सीकर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा चूरु 1.0, फतेहपुर 0.7, अंता, बारा 1.1, नागौर 1.7, वनस्थली 1.6 डिग्री से. रिकॉर्ड किया गया है।
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। दिनांक 8 जनवरी से राज्य में चल रहे अति शीतलहर, घना कोहरा व शीतदिन के दौर से राहत मिलने के प्रबल आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मावठ/बारिश होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।
मौसम केंद्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा का कहना है कि शीत लहर से अति शीतलहर का यह दौर आगामी तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी भागों में कहीं -कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है
What's Your Reaction?