डिजिटल सेक्टर में भारत जैसी प्रगति विश्व के किसी भी देश में नहीं, पीएम मोदी से बोले माइक्रोसॉफ्ट चेयरमैन सत्य नडेला
<p><em>चार दिन के दौरे पर भारत आए माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला ने नई दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात की। नडेला ने पीएम मोदी से मिलकर वादा किया कि डिजिटल इंडिया को मजबूती में माइक्रोसॉफ्ट भरपूर मदद करेगी। नडेला ने भारत में डिजिटल सेक्टर के विकास की रफ्तार पर हैरानी जातते हुए कहा कि ऐसी प्रगति दुनिया के किसी और देश में नहीं हो रही।</em></p>
डिजिटल इंडिया में पूरा दम लगाएगी माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट के शीर्ष अधिकारी नडेला ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को गहरी समझ विकसित करने वाली बताया। उन्होंने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन के जरिए टिकाऊ एवं समावेशी आर्थिक वृद्धि पर सरकार के प्रयासोंकी सराहना भी की।
नडेला हुए मोदी के कायल
नडेला ने ट्वीट किया, ‘डिजिटल रूपांतरण के जरिये टिकाऊ और समावेशी आर्थिक वृद्धि पर भारत सरकार द्वारा गहराई से ध्यान देना प्रेरणादायी है। हम डिजिटल इंडिया की संकल्पना को साकार करने और दुनिया का मार्गदर्शक बनाने में भारत की मदद को उत्सुक हैं।गहरी समझ विकसित करने वाली मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार।’
भारत दौरे पर हैं नडेला
नडेला देश में कई शहरों के दौरे पर हैं और ग्राहकों, स्टार्टअप, डेवलपर, शिक्षाविद, छात्रों तथा सरकार के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर डिजिटल क्षेत्र में शासन एवं सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर बात की थी।
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर से भी मुलाकात की।भारत के डिजिटल सेक्टर में हो रहे काम पर उनका कहना है कि भारत में डिजिटल सेक्टर में जबरदस्त काम हो रहा है। दुनिया के किसी और देश में डिजिटल को लेकर इस तरह का उत्साह नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक कंपनी ने दूसरे देशों में अपने प्रॉडक्ट्स बनाए और भारत में बेचे। लेकिन अब यह स्थिति बदल चुकी है।
What's Your Reaction?