राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले 'लाल डायरी' के राज़

<p>विधानसभा सत्र से कुछ ही देर पहले उदयपुरवाटी से विधायक एवं पूर्व मंत्री ने प्रेसवार्ता कर राजस्थान की गहलोत सरकार के कई राज़ खोले और भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए।उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए जिसमे क़ानूनी मुक़दमे भी शामिल होने के साथ साथ&nbsp;RCA में भी भ्रष्टाचार का ज़िक्र है ।गुढ़ा ने व्हिधानसभा में डायरी छीनने के भी आरोप लगाए और बताया कि उन&nbsp;के पास&nbsp; लाल डायरी के अंश बचे हैं।</p>

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले 'लाल डायरी' के राज़
02-08-2023 - 01:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री एवं उदयपुरवाटी से विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा सत्र से कुछ समय पहले अपनी लाल डायरी से राजस्थान सरकार के कई बड़े राज़ खोले। उस लाल डायरी में अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत के उपर भी RCA (राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन) के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए क्योंकि वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन है। इस लाल डायरी के हवाले से पूर्वमंत्री गुढ़ा ने सरकार पर ब्लैकमेल करने का भी गंभीर आरोप लगाया और सरकार ने उन्हें निलंबित करने की भी बात कही।

आखिर किसकी है लाल डायरी ?

प्रेसवार्ता में पूर्वमंत्री राजेंद्र गुढ़ा से पत्रकारों ने सवाल किया कि यह लाल डायरी किसकी है। धर्मेंद्र राठौर ने अपने बयान में कहा कि वे एक गाँधी डायरी लिखते है। इसी बात पर पूर्वमंत्री गुढ़ा ने कहा कि यदि ऐसा ही है तो डायरी की हैंडराइटिंग का मिलान किया जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री ने क्या बाते कही ?

पूर्वमंत्री गुढ़ा ने सरकार पर ब्लैकमेल, भ्रष्टाचार, और क़ानूनी आरोप लगाने की बात कही। राजेंद्र गुढ़ा से पूछा गया कि वे लाल डायरी सबके सामने क्यों नहीं रख देते तो उस पर गुढ़ा ने कहा कि उन पर कई क़ानूनी मुक़दमे लगातार चलाए जा रहे है। विधानसभा में उनसे लाल डायरी भी छीन ली गई थी और उनके पास जो पन्ने बचे है वह उस लाल डायरी के अंश है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।