भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन: राहुल गांधी के साथ चलते वक्त हार्ट अटैक आया?

<p><em><strong>कांग्रेस सांसद संतोख सिंह को जब हार्ट अटैक आया, तब वे राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे।&nbsp;</strong></em></p>

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन: राहुल गांधी के साथ चलते वक्त हार्ट अटैक आया?
14-01-2023 - 02:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चैधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। इस खबर के बाद राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा रोक दी और उनको देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। 
शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि 76 साल के संतोख राहुल से कुछ दूरी पर चल रहे थे। यात्रा में शामिल कांग्रेसियों ने दैनिक भास्कर को बताया कि सुबह 8.45 बजे उन्हें बैचेनी हुई। वे रुक गए और वहीं बैठ गए। लोगों ने उन्हें उठाया।
कौन थे संतोख सिंह
संतोख सिंह जालंधर से मौजूदा सांसद थे। वह दूसरी बार सांसद बनकर 2019 में लोकसभा पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने 2014 में जीत दर्ज की थी। संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। 1978 से 1982 तक वह पंजाब युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे। 1987 से 1995 तक जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष बने। 1992 में पहली जीत दर्ज करने के बाद पंजाब कांग्रेस विधायक दल के महासचिव के रूप में चुने गए।
1992 से 1995 तक ग्रामीण विकास और पंचायतों के प्रभारी, संसदीय कार्य और विद्युत विभाग के मुख्य संसदीय सचिव बने। बाद में उन्हें पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, कैबिनेट मंत्री रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।