सावरकर पर बयान से खतरे में कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन, उद्धव गुट के नेता बोले नेतृत्व फैसला लेगा

<p><em><strong>राहुल के बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना कांग्रेस से गठबंधन तोड़ सकती है।</strong></em></p>

सावरकर पर बयान से खतरे में कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन, उद्धव गुट के नेता बोले नेतृत्व फैसला लेगा
19-11-2022 - 09:43 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान से महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। राहुल के बयान के बाद उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना कांग्रेस से गठबंधन तोड़ सकती है। उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि हम राहुल गांधी के बयान से सहमत नहीं हैं। हम सावरकर की इज्जत करते हैं, उनके खिलाफ कुछ भी सुनना पसंद नहीं।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी राहुल गांधी के इस बयान से असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हमारे मन में वीर सावरकर के लिए बहुत सम्मान और विश्वास है और इसे मिटाया नहीं जा सकता। उद्धव ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि वे सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं देते? 
आदित्य ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के बयान पर कहा कि मेरा भी वही स्टैंड है जो पार्टी के अन्य नेताओं का है। आदित्य इसी हफ्ते कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ शामिल हुए थे।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा महाराष्ट्र के लोग हिंदू विचारक व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले कि राहुल गांधी बड़ी बेशर्मी से झूठ बोलते हैं। राहुल के इस बयान के बाद से बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस के पुणे कार्यालय में घुस गए थे और वहां प्रदर्शन किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।