Assam News : आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े होने पर खुद मुस्लिमों ने ही ढहा दिया गोलपारा का मदरसा

<p>Assam News :&nbsp;</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Assam News : आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े होने पर खुद मुस्लिमों ने ही ढहा दिया गोलपारा का मदरसा
07-09-2022 - 11:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

असम में जागरूकता का नया मामला सामने आया है। गोलपारा में मुस्लिम समुदाय को जब यह पता चला कि उनके एक मदरसे का मौलवी आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ा है, तो उन्होंने उस मदरसे को गिरवा दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब लोगों को इस बात की भनक लगी कि मदरसे की आड़ में वहां आतंकी गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इससे भड़के नाराज मुस्लिमों ने मदरसे को ही ढहा दिया। दरअसल इस मदरसे के एक शिक्षक को अल-कायदा के साथ कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जबकि उसके दो अन्य साथी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमें मदरसे को ढहाए जाने की पहले से कोई जानकारी नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि मदरसों के विरुद्ध राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद यह चौथा मदरसा था, जो कि ढहाया गया। इससे पहले आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिलने पर सरकार पहले ही तीन मदरसों को गिरा चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, अल-कायदा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के प्रति निष्ठा के कारण जिहादी तत्वों के लिये मदरसा एक केंद्र बन गया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी कहा था कि आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले ये मदरसे हमारे राज्य के भविष्य के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने अपील भी की थी कि लोग अपने आसपास इस प्रकार से संचालित प्रतिष्ठानों पर नजर रखें। माना जा रहा है कि गोलपारा में मदरसा गिराया जाना लोगों की जागरूकता का ही एक जीता जागता नमूना है, जहां इससे भड़के लोगों ने मदरसे को गिराने का खुद ही फैसला ले लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।