18 लाख का इंतजार खत्म नीट का परिणाम जारी, राजस्थान की तनिष्का अव्वल

18 लाख का इंतजार खत्म नीट का परिणाम जारी, राजस्थान की तनिष्का अव्वल
08-09-2022 - 09:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट परीक्षा (नीट यूजी) के करीब डेढ़ महीने बाद बुधवार रात को लगभग 18 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। एनटीए ने नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल नीट यूजी परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ऑल इंडिया में पहली रैंक पर रही हैं। तनिष्का ने 715 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। नीट यूजी देश में स्वीकृत और मान्यता प्राप्त चिकित्सा, दंत चिकित्सा, आयुष और अन्य कॉलेजों, डीम्ड यूनिवर्सिटी और संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए एक समान प्रवेश परीक्षा है। पहली रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा तनिष्का ने एलन कैरियर इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है।

रैंक    स्टूडेंट              राज्य
1    तनिष्का              राजस्थान
2   वत्स आशीष बत्रा       दिल्ली
3   ऋषिकेश नागभूषण गंगुले कर्नाटक
4   रुचा पावाशे             कर्नाटक
5   एराबेली सिद्धार्थ राव     तेलंगाना

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।