महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की बैटिंग होगी बुधवार को , लोकसभा में बोलेंगी सोनिया गांधी

<p>संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन नई संसद में मंगलवार को 27 साल बाद एक बार फिर महिला आरक्षण बिल गूंजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट द्वारा महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। अब सूत्रों की मानें तो बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बहस के लिए कांग्रेस की ओर से पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्य वक्ता हो सकती हैं।</p>

महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की बैटिंग होगी बुधवार को , लोकसभा में बोलेंगी सोनिया गांधी
20-09-2023 - 01:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘यह हमारा (विधेयक) अपना है: सोनिया गाँधी 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) महिला आरक्षण विधेयक पर बुधवार को लोकसभा में बोलेंगी। कांग्रेस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।  इससे पहले महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर सोनिया गांधी ने कहा था कि यह हमारा अपना बिल है। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख से जब इस विषय पर सवाल किया गया कि तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘यह हमारा (विधेयक) अपना है। ’

कांग्रेस ने सत्ता जाने के डर से बिल नहीं किया था पेश 

यूपीए सरकार ने 2008 में महिला आरक्षण बिल को 108वें संविधान संशोधन विधेयक के रूप में राज्यसभा में पेश किया गया था। वहां यह बिल मार्च 2010 को भारी बहुमत से पारित हुआ। बीजेपी, वाम दलों और जेडीयू ने बिल का समर्थन किया था।  हालांकि यूपीए सरकार ने इस बिल को लोकसभा में पेश नहीं किया। क्यों कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल इस के विरोध में थी। ये दोनों दल यूपीए का हिस्सा थे, इसलिए कांग्रेस को डर था कि अगर उसने बिल को लोकसभा में पेश किया तो उनकी सरकार खतरे में पड़ सकती है। 

कांग्रेस ने किया समर्थन

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक जल्द से जल्द लाया और पारित किया जाए। महिला आरक्षण बिल की मांग यूपीए और हमारी नेता सोनिया गांधी ने शुरू की थी। इसमें इतना समय लग गया, लेकिन हम करेंगे। अगर इसे पेश किया जाए तो खुश होइए। 

आपको बता दें कि इस बिल के लागू होते ही लोकसभा में कम से कम 181 महिला सांसद चुनकर आएंगी। फिलहाल, सदन में महिला सदस्यों की संख्या 82 है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।