कर्नाटक पीसीसी प्रमुख जारकीहोली का विवादित बयान, उन्होंने हिन्दू शब्द का अर्थ ‘भयानक’ बताया

<p><em><strong>संभलकर बयान देने के दिशा-निर्देशों के बावजूद कांग्रेस में विवादित बयानों का सिलसिला थमता नजर नहीं आता है। हालिया मामला कर्नाटक (Karnataka) प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख सतीश लक्ष्मणराव जारकीहोली के बयान का है। उन्होंने हिन्दुओं को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिसके कि क्षेत्रीय राजनीतिक में हड़कंप मचा हुआ है।</strong></em></p>

कर्नाटक पीसीसी प्रमुख जारकीहोली का विवादित बयान, उन्होंने हिन्दू शब्द का अर्थ ‘भयानक’ बताया
08-11-2022 - 10:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जारकीहोली ने रविवार, 6 नवंबर को बेलगावी जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘हिंदू’ शब्द भारत से नहीं बल्कि फारस से आया, इसका अर्थ ‘भयानक’ है। उन्होंने कहा कि  इस शब्‍द का भारत से क्‍या संबंध? वॉट्सऐप, विकिपीडिया पर चेक करें, ये आपका टर्म नहीं है। आप इसे एक आधार पर क्यों रखना चाहते हैं?

जारकीहोली के इस बयान के बाद हिंदू संगठनों और भारतीय जनता पार्टी ने एक सुर में इस बयान की निंदा की है और इसको लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अलबत्ता कांग्रेस ने स्थिति को संभालने के लिए आनन-फानन में बयान दिया है। और, कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की ओर से सतीश जारकीहोली की टिप्‍पणी की निंदा की है। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा है कि यह बयान बेहद दुर्भाग्‍यपूर्ण है और खारिज किए जाने योग्‍य है। हम स्‍पष्‍ट रूप से इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने हिंदू धर्म का बचाव करते हुए कहा कि यह जीवन का एक तरीका है और एक सभ्यतागत वास्तविकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर धर्म, आस्था और आस्था का सम्मान करने के लिए भारत का निर्माण किया।

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने जारकीहोली द्वारा की गई टिप्पणी की ट्विटर पर आलोचना की और कहा कि यह वीडियो हिंदुओं को भड़काता है और उनका अपमान करता है। उन्होंने कहांने कहा, ‘हिंदू आतंक से लेकर राम मंदिर का विरोध करने से लेकर गीता को जिहाद से जोड़ने तक, यह संयोग नहीं बल्कि वोटबैंक का उद्योग है।’ गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जारकीहोली, कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार में वन मंत्री भी रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।