New Covid Cases: विदेश से आए यात्रियों में लगातार मिल रहे Corona के मामले, दिल्ली में 4 तो कोलकाता में मिले 2 केस
<p><em><strong>China में बढ़ रहे Covid मामलों के बाद भारत के कई राज्यों में विदेश से आए लोगों में Covid संक्रमण के केस मिलने से सब सचेत हो गए हैं। सरकारों द्वारा Corona के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।</strong></em></p>
China Corona Cases में रिकार्ड इजाफे के बाद कई अन्य देशों में भी Corona Cases में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच भारत के अलग-अलग राज्यों में विदेश से आए Corona के नए मामले मिलने से सब सचेत हो गए हैं। इसको लेकर केंद्र के साथ कई राज्य सरकारों ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकारों द्वारा Corona के प्रसार को रोकने के लिए कई प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। चीन, जापान और अमेरिका में बढ़ते Corona मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है।
इस बीच, यूपी के आगरा में चीन से लौटे एक युवक के Corona positive मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग युवक के 7 दिन आइसोलेट रहने तक निगरानी करेगा। इस बीच युवक का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ के केजीएमयू भेजे जाएंगे।
राजधानी दिल्ली में म्यांमार से लौटे चार और कोलकाता में दुबई और म्यांमार से आए 2 नए Corona cases मिले हैं। कोविड के नए वेरिएंट BF.7 को लेकर भारत सहित पूरी दुनिया में चिंता है। बिहार के बोधगया में भी यूके और म्यांमार से आए विदेशी नागरिकों को Corona positive पाया गया है। वहीं, राज्य सरकार अब बोधगया आए विदेशी यात्रियों के टेस्ट करवाने लगी है।
Corona की रोकथाम के लिए केंद्र ने एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग का आदेश दे दिया है। हर फ्लाइट में से 2 फीसदी लोगों का टेस्ट किया जाएगा। केंद्र ने इसी के साथ उन सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है, जिन देशों में Corona के मामलों में बड़ा इजाफा देखा गया है। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्ग-कॉन्ग, बैंकॉक आदि हैं।
राज्यों ने दिखाई सक्रियता
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। यूपी में भी पुलिस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, आम लोगों को लेकर भी जल्द फैसला लिया जा सकता है। उत्तराखंड सरकार ने भी देश में Corona के नए मामले मिलने के बाद मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
इसी तरह कर्नाटक, मुंबई और दिल्ली के एम्स में भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्नाटक में मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों के अंदर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। पब, रेस्टोरेंट और बार में नए साल का जश्न मनाने के लिए भी मास्क अनिवार्य होगा। नए साल का जश्न रात 1 बजे के बाद मनाने की इजाजत नहीं होगी।
What's Your Reaction?