दिल्ली में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, रोजाना 8-10 की मौत
NULL
देश की राजधानी नई दिल्ली में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यही नहीं इस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी लगातार बझड रही है। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि कोविड-19 संक्रमण की पॉजिटिविटी की दर लगातार बढ़ रही है। जिन्हें पूर्व में कोरोना संक्रमण हो चुका है, उन्हें भी दोबारा संक्रमण की शिकायतें सामने आ रही हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हमारा ये समझना जरूरी है कि महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। मैं लोगों से कोरोना अनुरूप व्यवहार करने की अपील करता हूं, उन्होंने लिखा कि हम हारने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं।
सरकारी चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार फिलहाल दिल्ली के अस्पतालों में मौजूद 9 हजार कोरोना बेड्स हैं जिनमें से 500 पर अभी मरीज एडमिट हैं। इसी तरह 2129 आईसीयू बेड्स में से 20 पर कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें से 65 मरीज तो वेंटिलेटर पर हैं।
What's Your Reaction?