Laal Singh Chaddha : बहुत मुश्किल है आमिर खान को बायकॉट कर पाना - एकता कपूर

<p><strong>Laal Singh Chaddha</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Laal Singh Chaddha : बहुत मुश्किल है आमिर खान को बायकॉट कर पाना - एकता कपूर
17-08-2022 - 09:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश भर में इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का नहीं बल्कि इनके बायकॉट का बाजार गर्म है। इन दिनों सबसे ज्यादा बायकॉट ट्रेंड की ही चर्चा हो रही है। विशेषतौर पर यह चर्चा 11 अगस्त को रिलीज हुईं आमिर खान, करीना कपूर की स्टार कास्ट वाली Laal Singh Chaddha और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म रक्षा बंधन की हो रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान की अक्टूबर में आने वाली फिल्म पठान के लिए हर बायकॉट का ट्रेंड शुरू हो गया है। फिल्मों की रिलीज से पहले ही उनका बहिष्कार किये जाने की अपील हो रही हैं और इससे बॉलीवुड परेशान है। चर्चित टीवी धारावाहिकों के निर्माण के लिए मशहूर अभिनेता जितेंद्र की बेटी एकता कपूर का कहना है कि

आमिर खान को बायकॉट करना बहुत ही मुश्किल है।

एकता ने ‘नवभारत टाइम्स से कहा, ‘कितनी अजीब बात है कि हम उन लोगों को बायकॉट कर रहे हैं, जिन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा बिज़नेस दिया है। इंडस्ट्री के सभी खान और स्पेशली आमिर खान द लीजेंड। हम उन्हें बायकॉट नहीं कर सकते। आमिर खान कभी बायकॉट नहीं हो सकते। सॉफ्ट एंबेस्डर ऑफ इंडिया आमिर खान को बायकॉट नहीं किया जा सकता।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।