कोर्ट ने किया आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली को सबूतों के अभाव में बरी; लोग बोले पकड़ और पैसे से सब पॉसिबल
<p>Actress Jiah Khan Suicide Case : बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस मेंसीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज तकरीबन 10 साल बाद फैसला सुना दिया है। इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी थे। इस केस में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। फैसले के सालों से इंतज़ार कर रहे फैंस में सोशल मीडिया में गुस्सा देखने को मिल रहा है। वही जिया खान की मां राबिया खान ने अभिनेता सलमान खान पर आरोप लगाया।</p>
सूरज पंचोली को कोर्ट ने किया बरी
कोर्ट ने सूरज पंचोली को सुसाइड नोट में लगाए गए सभी आरोपों से बरी कर दिया है। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से भी अभिनेता बरी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोग सुबह ही इस मामले पर लगातार ट्वीट कर रहे हैं। सूरज पंचोली को बरी किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
राबिया खान ने लगाया सलमान खान पर आरोप
जिया खान की मां राबिया खान ने अभिनेता सलमान खान पर आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से कहा कि सारी जांच सही दिशा में चल रही थ। लेकिन सलमान खान का एक फ़ोन कॉल पोहोचते ही अचानक सीबीआई इन्क्वारी बंद कर दी गयी। आपको बता दें कि इस मामले में शुरू से ही सलमान खान के दखल के आरोप लगते आ रहे है। इंडस्ट्री में माना जाता है कि वे सूरज पंचोली को अपने बेटे की तरह मानते हैं और उसे पहले भी कई बार फसने से बचा चुके हैं।
फैंस में नाराजगी ,बोले सबूतों के बावजूद कहा सबूतों का अभाव
एक यूजर ने लिखा कि यह तो होना ही था...! और निर्णय में कहा गया कि सबूतों के अभाव में बरी। इंडस्ट्री में जब सुशांत सिंह राजपूत के केस का भी यही हाल हुआ था।
दूसरी यूजर ने लिखा- अच्छी पकड़ और पैसा आपको हर मुसीबत से बचा सकता है।
एक अन्य यूज़र ने लिखा कि फिर से कहीं लोकतंत्र खतरे में तो नहीं है, एक बार चेक करके बताना प्लीज़ ।
एक यूजर ने लिखा कि जब हिरण आत्महत्या कर सकता है तो और क्या उम्मीद की जा सकती?
एक अन्य यूजर ने लिखा कि बॉलीवुड को एक फिल्म बनाना चाहिए, जिसका नाम रखना चाहिए कि जिया खान को किसी ने नहीं मारा।
यूजर ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है।
एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब फेमिनिस्ट गैंग बोलेगी कि छूट जाने का यह मतलब नहीं कि सूरज अपराधी नहीं है।
क्या था पूरा मामला
बता दें, जिया खान 25 वर्ष की थी। वह अमेरिकन सिटीजन थी। 3 जून 2013 को जुहू के अपने आवास पर मृत पाई गई थी। पुलिस ने इसके बाद 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। वहीं, जिया खान की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर कई आरोप लगाए थे।उन्होंने सूरज पंचोली और उनके परिवार पर जिया खान के साथ दुर्व्यवहार करने और ज़बरन एबॉर्शन करवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने १० साल तक अपनी बेटी के लिए न्याय कि लड़ाई लड़ी।मामले में सूरज पंचोली की गिरफ्तारी भी हुई थी। उन पर अबेटमेंट टू सुसाइड यानी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा और केस चला। लेकिन 2 हफ्ते बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।यह केस स्पेशल सीबीआई कोर्ट को 2014 में ट्रांसफर किया गया। इसके पहले सेशन कोर्ट ने कहा कि यह उनके क्षेत्र में नहीं आता।
कौन हैं सूरज पंचोली
सूरज पंचोली बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे हैं। और बॉलीवुड के एक्टर हैं। एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म हीरो से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नजर आई थीं। आथिया ने भी इस फिल्म के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
What's Your Reaction?