कायरतापूर्ण हमला... यूगांडा के स्कूल में किया इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमला , 25 की मौत,8 भर्ती

<p><em>अफ्रीकी देश युगांडा के एक स्कूल में इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने हमले की खबर है। &nbsp;यह हमला कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में स्थित स्कूल में किया गया। इस हमले में 25 लोगों की मौत हुई है जिनमे ज्यादातर छात्र बताए जा रहे हैं। युगांडा पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक,आईएसआईएस के जुड़े आतंकियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC)की सीमा के पास एक स्कूल में हमला किया।&nbsp;</em></p>

कायरतापूर्ण हमला... यूगांडा के स्कूल में किया इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने हमला , 25 की मौत,8 भर्ती
17-06-2023 - 04:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

खाद्य सामग्री लूट,छात्रावास को जला दिया 
पूर्वी कांगो स्थित एक युगांडा समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) के सदस्यों ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा किया है। बता दें कि ये हमला शुक्रवार देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर किया गया।आतंकियों ने एक छात्रावास को आग के हवाले कर दिया, साथ ही खाद्य सामग्री लूटकर ले गए।  युगांडा पुलिस ने एक ट्वीट कर बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद किए गए हैं। वहीं आठ लोग घायल भी मिले हैं जिन्हें बवेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।  हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि मरने वालों में कितने छात्र सम्मिलित हैं।  पुलिस के अनुसार ,इस आतंकी घटना के बाद सैनिकों ने हमलावरों का पीछा भी किया। लेकिन वे कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भागने में सफल हो गए। <

/p>

इससे पहले अप्रैल में भी किया था आतंकियों ने हमला
गौरतलब है कि आईएसआईएस से जुड़े किसी आतंकी ने अफ्रीका के किसी देश में पहली बार हमला नहीं किया है। इससे पहले इसी साल अप्रैल के महीने में एडीएफ के आतंकियों ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया था। जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। बता दें कि युगांडा ने आतंकी संगठन से लड़ने में मदद के लिए अपनी सेना कांगो भेजी है। 


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।