रूस में पकड़े गये आईएसआईएस के आत्मघाती हमलावर का टार्गेट थीं नूपुर शर्मा
NULL
इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस/ इस्लामिक स्टेट) का एक आतंकी रूस में पकड़ा गया है। इस आत्मघाती हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की हत्या का एकमात्र काम सौंपा गया था।
CNN-News18 को मिली जानकारी के मुताबिक यह आतंकी का नाम आजमोव है और इसे आईएस ने तुर्की में भर्ती किया था और वहीं उसने ट्रेनिंग ली थी। आजमोव का मानना था कि नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है और इसलिए उन्हें समाप्त कर दिया जाना चाहिए। योजना के तहत उसे भारतीय वीजा लेने के लिए रूस भेजा गया था। सूत्रों ने कहा कि नई दिल्ली पहुंचने पर उसे स्थानीय स्तर पर सहायता मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया गया था। पूछताछ में आजमोव ने बताया कि वह ऑनलाइन कट्टरपंथी बना और आईएसआईएस के किसी भी नेता से आज तक नहीं मिला है. सूत्रों के मुताबिक उसे ऑपरेशन के दूसरे चरण के तहत रूस भेजा गया था।
What's Your Reaction?