बयान से चौंके क्रिकेट प्रेमी..ऐसा क्या कह दिया कपिल देव ने..!
टी20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान के मुकाबले से पहले, टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव ने आईसीसी (ICC) के इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के जीतने की संभावनाओं पर बड़ी बात कहकर सबको चौंका दिया है। दरअसल रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया को इस बार टी20 वर्ल्ड कप-2022 जीतने का मजबूत दावेदार माना जा रहा है लेकिन इस बीच भारत को 1983 में विश्व चैम्पियन बनाने वाले कपिल देव की राय इससे जुदा है।
1983 वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव का मानना है कि भारतीय टीम के आइसीसी टी-20 विश्व कप जीतने के मौके बहुत ही कम है। उनका मानना है कि भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के मौके सिर्फ 30 प्रतिशत हैं। ऐसे में खिताब जीतना तो दूर की बात है। कपिल ने कहा, भारत के विश्व कप जीतने की संभावनाओं के बारे में बात करना बहुत मुश्किल है। मुद्दा यह है कि क्या वे शीर्ष चार में जगह बना पाएंगे? और मैं उनके शीर्ष चार में जगह बनाने को लेकर चिंतित हूं। मेरे लिए भारत के सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावना सिर्फ 30 फीसदी है।
ऑलराउंडर की कमी: कपिल देव ने कहा कि किसी भी टीम की सफलता ऑलराउंडर्स की संख्या पर निर्भर करती है लेकिन भारत के पास इनकी संख्या बहुत कम है। आप टीम में ऑलराउंडर चाहते हैं, जो न सिर्फ वर्ल्ड कप में बल्कि बाकी मैचों में भी टीम को मैच जिता सके।
What's Your Reaction?