गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर आए हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साधा निशाना गोपाल इटालिया पर 

गुजरात में दो दिवसीय दौरे पर आए हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साधा निशाना गोपाल इटालिया पर 
20-10-2022 - 01:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

3580 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात लिये अपने गृह राज्गुय जरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष और आप पार्टी के इकाई प्रमुख गोपाल इटालिया को आड़े हाथों लेते हुए गुजरात के लोगों से कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है, जो बार-बार गुजरात और यहां के लोगों को गाली देते हैं और उनका अपमान करते हैं। उन्होंने किसी का भी नाम लिये बिना राज्य के लोगों से निराशावादियों और झूठ बोलने वालों से दूर रहने का आग्रह किया। वे सौराष्ट्र क्षेत्र के जूनागढ़ जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे ।
मोदी ने लोगों से पूछा कि अगर भारत और कोई हमसे कोई कुछ हासिल करता है या सफल होता है तो एक भारतीय के रूप में आपको गर्व से भर जाएंगे कि नहीं? अगर दक्षिण भारत के वैज्ञानिक इसरो में सफल होते हैं तो आप खुश होंगे या नहीं? अगर हरियाणा का कोई युवा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतता है तो आप खुश होंगे या नहीं? हममें से कोई भी भारतीय, देश के में कहीं भी रहने वाले अन्य भारतीयों की उपलब्धियों से खुश ही होगा। लेकिन, पिछले दो दशकों से हम देख रहे हैं कि जब गुजरात के लिए कुछ अच्छा होता है या कोई गुजराती कुछ हासिल करता है तो कुछ विकृत मानसिकता वाले लोग इसे पसंद नहीं करते वे गुजरात का अपमान करते हैं और गुजरातियों को गालियां देते हैं। कुछ राजनीतिक दल सोचते हैं कि गुजरात और गुजरातियों को गाली नहीं देंगे तो उनका राजनीतिक कर्तव्य निभाने का काम अधूरा रह जाएगा।
उनकी इस टिप्पणी को आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया के वायरल वीडियो में कथित तौर पर मोदी की मां को अपशब्द कहने को लेकर मानी जा रही है।
विकास कार्यों की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में एक तटीय राजमार्ग के सुधार और संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए एक परियोजना की आधारशिला रखी। यहां राजमार्ग परियोजना के पहले चरण जो वलसाड में उमरगांव को कच्छ जिले के लखपत से जोड़ेगा, में 13 जिलों में 270 किलोमीटर से अधिक दूरी शामिल होगी।
 प्रधानमंत्री ने दो जलापूर्ति परियोजना और कृषि उत्पादों के लिए एक गोदाम परिसर के निर्माण की आधारशिला भी रखी। उन्होंने पड़ोसी पोरबंदर जिले के माधवपुर गांव में प्रसिद्ध श्री कृष्ण रुकमणी मंदिर के समग्र विकास के लिए एक परियोजना की आधारशिला भी रखी और पोरबंदर फिशरी हार्वर में रखरखाव ड्रेसिंग कार्य की शुरुआत की। ज्ञात हो कि बीजेपी शासित गुजरात में  इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।