कुछ ही देर में होगा क्राइम सीन  रीक्रिएट अतीक अशरफ की हत्याकांड का 

<p>माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या का गुरुवार को सीन दोहराया जाएगा।यह सब मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय काल्विन के गेट पर किया जायेगा जहाँ दोनों कि हत्या पूरी मीडिया कि मौजूदगी में हुई थी। इसके चलते अस्पताल के आस-पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।<br /> कुछ देर में एसआइटी की टीम हत्यारोपियों को लेकर मौके पर पहुंचेगी। इसके बाद घटना का सीन दोहराया जाएगा। अतीक व अशरफ को काल्विन अस्पताल के गेट पर 14 अप्रैल की रात गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी।</p>

कुछ  ही देर में  होगा क्राइम सीन  रीक्रिएट अतीक अशरफ की हत्याकांड का 
20-04-2023 - 01:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Also Read : अतीक-अशरफ की हत्या के बाद कसेगा शिकंजा फर्जी जर्नलिस्टों /चैनलों पर...यूट्यूब चैनल वालों को भी करना होगा ये काम ..!

 इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गठित आयोग पूर्व डीजीपी सुबेश कुमार सिंह व पूर्व जज बृजेश कुमार सोनी जांच के सिलसिले में गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे। जांच के दौरान आयोग पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ करेगा। 2 महीने में इस केस की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

 काल्विन अस्पताल में बिना आईडी कार्ड के मीडियाकर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अतीक-अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया गया था। बता दें कि हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेष में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।