केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ चेक करें अपना रिजल्ट

<p>केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(CTET) का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। शिक्षक अभ्यर्थी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।</p>

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहाँ  चेक करें अपना रिजल्ट
15-02-2024 - 08:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिक्षक अभ्यर्थियों को ‘सीटीईटी जनवरी 2024 रिजल्ट’ पर क्लिक करना होगा। फिर अगले पेज पर अपना रोल नंबर अंकित कर अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

नीचे दिए गए लिंक से देंखे अपना परीक्षा परिणाम :

https://cbseresults.nic.in/ctet_24_jan_xyz/CtetJan24x.htm

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 21 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया था केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का आयोजन साल में दो बार होता है। एक बार जुलाई महीने में और दूसरी बार जनवरी महीने में CBSE द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर वर्ग 1-5 शिक्षकों के लिए और दूसरा पेपर वर्ग 6-8 के शिक्षकों के लिए होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।