110 किमी की रफ्तार, बारिश मूसलाधार... पश्चिम बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात सितरंग?

<p><em><strong>भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस मौसम प्रणाली से गंगेय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।</strong></em></p>

110 किमी की रफ्तार, बारिश मूसलाधार... पश्चिम बंगाल की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात सितरंग?
22-10-2022 - 12:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अंडमान सागर के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके चलते 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है। इससे 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस मौसम प्रणाली से गंगेय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस चक्रवात का असर ओडिशा के भी कुछ तटों पर नजर आ सकता है।
अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक में, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और हुगली जिलों को पूर्वानुमान के मद्देनजर आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश दिया। एक अधिकारी ने कहा कि इन जिलों के साथ-साथ कोलकाता नगर निगम (केएमसी) और कोलकाता पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।