प्लेटफाॅर्म टिकट के दाम फिर हो गए 50 रुपये, जानें किस-किस स्टेशनों के लिए
<p><em><strong>यह फैसला बीते शुक्रवार से ही लागू हो गया है।</strong></em></p>
दिवाली और छठ के त्योहार अपने घर मनाने के लिए लोग ट्रेन पकड़ने की जल्दी में हैं और इस वजह से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है। दिक्कत तब होती है जबकि यात्रा करने वाले लोगों को छोड़ने के लिए ढेर सारे लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए सेंट्रल रेलवे के मुंबई डिवीजन ने कुछ स्टेशनों पर प्लेटफाॅर्म टिकट का दाम बढ़ा दिया है। अब इन स्टेशनों पर 50 रुपये में प्लेटफार्म टिकट मिलेगा।
अब 10 के बदले 50 रुपये का
मध्य रेलवे कुछ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफाॅर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर, थाणे, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पनवेल स्टेशन शामिल हैं। पहले इन स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट के रूप में 10 रुपये वसूला जाता था। अब इन स्टेशनों पर 50 रुपये में यह टिकट मिलेगा। यह फैसला बीते शुक्रवार से ही लागू हो गया है।
What's Your Reaction?