साइरस मिस्त्री केस: अनाहिता के खिलाफ मामला दर्ज, लेन चेंज करते समय खोया था बैलेंस

<p><em><strong>4 सितंबर को जब मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ये हादसा हुआ था। उस समय मर्सिडीज कार में साइरस मिस्त्री, अनाहिता पंडोले के साथ उनके पति डेरियस पंडोले और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले भी बैठे थे।</strong></em></p>

साइरस मिस्त्री केस: अनाहिता के खिलाफ मामला दर्ज, लेन चेंज करते समय खोया था बैलेंस
06-11-2022 - 09:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना में मौत के मामले में महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने उनकी कार को चला रहीं डाॅ. अनाहिता पंडोले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी वर्ष 4 सितंबर को जब मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर ये हादसा हुआ था। उस समय मर्सिडीज कार में साइरस मिस्त्री, अनाहिता पंडोले के पति डेरियस पंडोले और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले भी बैठे थे। दुर्घटना में जहांगीर पंडोले और साइरस मिस्त्री की मौत हो गई थी, जबकि अनाहिता और उनके पति को गंभीर चोटें आईं थीं।
यह हादसा इतना ज्यादा भयावह था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए थे। पुलिस का कहना है कि डॉ. अनाहिता पंडोले के पति ने बयान दिया है कि उनकी पत्नी अनाहिता कार ड्राइव कर रही थीं और तभी ये हादसा हुआ। सूर्या नदी के पास लेन आपस में मर्ज हो रही थी। जैसे ही अनाहिता ने लेन चेंज की तो उनके सामने एक ट्रक चल रहा था। अचानक ऐसा होने के चलते उन्होंने कंट्रोल खो दिया। मर्सिडीज कार हाईवे पर बने पुल से टकरा गई।
लापरवाही से कार चलाने का मामला
डेरियस के बयान के बाद पालघर पुलिस ने रैश ड्राइविंग समेत कई धाराओं के तहत अनाहिता पंडोले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, अनाहिता अभी भी अस्पताल में ही हैं और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस अभी तक उनका बयान भी दर्ज नहीं कर सकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।