दौसा में दरिंदगी: लड़की को 10 लड़कों ने सड़क पर पटका और धमकाया- आज जान से मारेंगे या फिर बच्चा पैदा करेंगे
<p><em><strong>Dausa Girl Molestation Case : पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपियों ने एक दिन पहले कहा था कि नमस्ते मैडम आप तो हमसे बोलते ही नहीं हो। हम भी आपके यार लगते हैं। </strong></em></p>
दौसा में कॉलेज की छात्रा से हुई छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में आरोपियों की दरिंदगी की कहानी अब सामने आई है। पीड़िता ने होश में आने के बाद पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपियों ने उसे रेप की धमकी दी थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर 10 लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया है।
राजस्थान के दौसा शहर में अपनी ही कॉलेज के 10 छात्रों की हैवानियत की शिकार हुई लड़की ने होश में आने के बाद पुलिस को अपना बयान दे दिया है। युवती का कहना है कि लड़कों ने उसे घेरकर छेड़छाड़ की। फिर सड़क पर गिरा दिया और रेप की कोशिश की। आरोपियों ने कहा कि आज या तो तुझे मारेंगे या तेरे बच्चा पैदा करेंगे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की यह हरकत दोपहर में आईटीआई कॉलेज के पास हुई थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे जबर्दस्त तरीके से मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि आरोपियों ने उसे खूब टॉर्चर किया। पीड़ित छात्रा के अनुसार हाथों में लाठी-डंडे लिए 8-10 लड़के कॉलेज के बाहर मिले थे। उसके बाद उससे छेड़छाड़ और मारपीट की गई। पीड़िता के बयानों के आधार पर महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र मीणा सहित 10 लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिकायत के बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने झाड़ा पल्ला
पीड़िता ने अपने बयानों में बताया कि इससे पहले आरोपियों ने उससे मंगलवार को भी छेड़छाड़ की थी। तब आरोपियों ने कहा था कि नमस्ते मैडम आप तो हमसे बोलते ही नहीं हो। हम भी आपके यार लगते हैं। छात्रा ने उसकी षिकायत कॉलेज प्रशासन को की थी। लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रबंधन ने आरोपियों से समझाइष करके पल्ला झाड़ लिया था।
दोपहर में हुई थी हैवानियत
उल्लेखनीय है कि लड़कों की हैवानियत का शिकार हुई यह लड़की बुधवार दोपहर को अपने क्लासमेट के साथ बाइक पर कॉलेज जा रही थी। पीड़िता का यह क्लासमेट रिश्ते में उसका जीजा भी लगता है। आरोपियों ने छात्रा और उसके क्लासमेट को कॉलेज के बाहर सुनसान इलाके में रोकने के बाद छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह से पीटा। उससे वह बेहोश हो गई थी। आरोपियों ने पीड़िता के सहपाठी को भी पीटा। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।
What's Your Reaction?