दरिंदे आफताब की बेरहमी से भरा पड़ा है श्रद्धा का चैट बाॅक्स..! पढ़कर पुलिस का दिल भी पसीजा
<p><em><strong>बातचीत को पढ़कर यह साफ नजर आ रहा है कि आफताब पूनावाला उसके ऊपर कितना जुल्म करता था। बातचीत को पढ़कर पुलिस का दिल भी पसीज रहा है और वो इस मामले के हर पहलू को समझने की कोशिश में है..</strong></em></p>
मुंबई की श्रद्धा वाकर की हत्या के मामले में पुलिस रोज नये खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में अब उसके ऑफिस के दोस्तों के साथ हुई चैट सामने आईं हैं। इन बातचीत को पढ़कर यह साफ नजर आ रहा है कि आफताब पूनावाला उसके ऊपर कितना जुल्म करता था।
श्रद्धा ने बातचीत में लिखा था कि पिटाई की वजह से उसे काफी चोट लगी है और उसका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया है। वह लिखती है, मैं कल की पिटाई की वजह से बेड से उठ तक नहीं पा रही हूं। साथ ही, श्रद्धा ने चेहरे पर आई चोट की फोटो भी दोस्तों को व्हाट्सएप की थी।
बातचीत के दौरान श्रद्धा का दोस्त उसे हिम्मत देता है और पूछता है कि क्या वो आफताब के साथ उसके घर में सुरक्षित है। साथ ही वो कहता है कि जब तुम महिला मंडल में शिकायत जाओगी तो मुझे एक मैसेज डाल देना।
श्रद्धा अपने दोस्त को बताती है कि कल उसके माता-पिता के घर जाने के बाद सबकुछ ठीक हो गया था। वह आज जा रहा है। लेकिन,मैं आज नहीं जा रही हूं क्योंकि उसने मुझे कल बुरी तरह पीटा था। मेरे कारण हुई असुविधा और काम पर पड़ने वाले असर के लिए मैं तुमसे माफी मांगती हूं।
श्रद्धा ने अपने एक अन्य दोस्त को अपनी नाक की चोट के बारे में भी बताया था। उसने लिखा कि उसकी नाक फ्रैक्चर हो गई है, वो सीढ़ियों से गिर गई थी। लेकिन माना जा रहा है कि श्रद्धा यहां पर आफताब के हिंसक कारनामों को छुपा रही है।
What's Your Reaction?