Fifa World Cup 2022 : डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस प्री-क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया ने भी मारी एंट्री
<p><strong>Fifa World Cup 2022</strong><em><strong> में बुधवार को ग्रुप-डी में दो बड़े मैच खेले गए। इस ग्रुप से डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। फ्रांस को ट्यूनिशिया ने 1-0 से हराया है। </strong></em></p>
Qatar की मेजबानी में खेले जा रहे Fifa World Cup 2022 में बुधवार को ग्रुप-डी में एक मुकाबला डिफेंडिंग चौम्पियन France और Tunisia के बीच खेला गया। इसमें हार जाने के बावजूद France ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। ट्यूनीशिया ने France को 1-0 से हराया है। ग्रुप-डी मे दूसरा मैच Australia और Denmark के बीच खेला गया। इसमें कंगारू टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर सुपर-16 में जगह बना ली है. यह मैच काफी रोमांचक रहा। यदि इस मुकाबले में Australia हारती या मैच ड्रॉ होता, तो Tunisia का प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचना तय था।
France बनाम Tunisia Match पहले हाफ तक बगैर किसी गोल के बराबरी पर रहा था। दूसरे हाफ में दोनों टीनों ने पूरी ताकत लगाई लेकिन कामयाबी Tunisia के हाथ लगी। टीम के कप्तान वाहबी खजरी ने दूसरे हाफ के 58वें मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 बढ़त दिलाई। France की टीम ने मैच के आखिरी मिनट (एक्स्ट्रा टाइम) में एक गोल दागकर मैच बराबर कर दिया था, लेकिन रीव्यू में देखा गया कि यह गोल वैध नहीं था। यानी इसे ऑफसाइड गोल करार दिया गया। इस तरह फ्रांस यह मैच ड्रॉ कराने से चूक गया।
Australia ने Denmark को हराया
ग्रुप-डी का एक और मैच Australia और Denmark के बीच खेला गया, जो पहले हाफ तक बगैर किसी गोल के बराबरी पर रहा था। मगर दूसरे हाफ में कंगारू टीम ने शानदार तरीके से खेल दिखाते हुए बढ़त हासिल की। टीम के लिए 60वें मिनट में मैथ्यू लेकी ने गोल दागा। इससे पहले कंगारू टीम 2006 में -क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी।
What's Your Reaction?