टूटा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले जेम्स एंडरसन इकलौते तेज गेंदबाज

<p><em><strong>रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर नया इतिहास रच दिया। 22 साल के बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है।</strong></em></p>

टूटा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले जेम्स एंडरसन इकलौते तेज गेंदबाज
07-12-2022 - 06:54 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रावलपिंडी टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर नया इतिहास रच दिया। 22 साल के बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है। 17 साल के बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहले टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने 74 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इंग्लैंड की इस जीत में 40 साल के गेंदबाज जेम्स एंडरसन रहे। दरअसल, आखिरी दिन एंडरसन ने कमाल की गेंदबाजी की और दूसरी पारी में पाकिस्तान को ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई। एंडरसन ने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 24 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए. एंडरसन की धार-धार गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया।
इस शानदार जीत के दौरान दिग्गज तेज गेंदबाज ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफलता हासिल की। एंडरसन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। एंडरसन ने ऐसा कर अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 
केवल वार्न और मुरलीधरन हैं आगे
इंटरनेशनल क्रिकेट में अनिल कुंबले ने अपने करियर में 956 विकेट हासिल किए थे। वहीं, अब एंडरसन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 959 विकेट दर्ज हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड मुरलीधरन के नाम हैं। मुरलीधरन ने 1347 विकेट अर्जित किए हैं। शेन वार्न के नाम 1001 विकेट हैं, जो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। अब एंडरसन के पास महान स्पिनर वार्न के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।