हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चुराने वाली गैंग के 5 लोग गिरफ्तार
<p><em><strong>पुलिस ने गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार कर एक बोलेरो तथा प्लास्टिक की 2 कैन में भरा डीजल जब्त किया है।</strong></em></p>
उदयपुर जिले की सुखेर थाना पुलिस ने हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार कर एक बोलेरो तथा प्लास्टिक की 2 कैन में भरा डीजल जब्त किया है।
एसपी विकास शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन सिंह पुत्र केसर सिंह, अल्पेश पुत्र रमेश भाई झाला व रमेश भाई पुत्र केसर सिंह गुजरात के जबकि निर्मल सिंह पुत्र रतन सिंह एवं हीरालाल पुत्र केसा जी उदयपुर के रहने वाले है। पुलिस की टीम गिरफ्तार इन आरोपियों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों एवं पहले की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
एसपी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को राजसमंद निवासी भंवर सिंह ने थाना सुखेर में एक रिपोर्ट दी। जिससे बताया कि 18 अक्टूबर को उसने अपना ट्रक होटल आनंद सागर के बाहर खड़ा किया था। जिसमें उसका बेटा और ड्राइवर सो रहे थे। रात करीब 3 से 4 के बीच एक कार में आए पांच लोग ट्रक से डीजल चोरी करने लगे। जाग होने पर बेटे और ड्राइवर के चिल्लाने से आरोपी भाग गए। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?