दिल्ली मेट्रो के मारक नजारे.. ! घरेलू झगड़े, पप्पी-झप्पी हो गयी है पुरानी बात... अब तो ब्रालेट गर्ल से लेकर डांसिंग क्वीन्स तक...क्या-क्या नहीं देखना पड़ रहा है यात्रियों को
<p><strong><em>भारत के कई शहरों में मेट्रो चल रही है, लेकिन दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों की अतरंगी हरकतों की वजह से दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है। </em></strong></p>
दिल्ली मेट्रो के डिब्बे सोशल मीडिया के रील मेकर्स का फेवरेट स्पाॅट बन चुके हैं। यहां से वायरल वीडियो में लोगों को मेट्रो के डिब्बों के अंदर बाहर निकलते, झगड़ा करते या अंतरंग होते हुए देखा जा चुका है। लेकिन ताजा सनसनी ‘ब्रालेट गर्ल’ के रूप में सामने आई है।
दरअसल दिल्ली मेट्रो से वायरल हुए एक वीडियो में मेट्रो में सपफर करती एक लड़की को दिखाया गया है, जिसने कपड़ों के नाम पर बेहद कम और छोटे कपड़े पहने हुए हैं। इस वीडियो के सामने आते ही एक नई बहस छिड़ गई है।
वीडियो के बाद रिदम चानना नाम की महिला की पोशाक के बारे में टिप्पणी करने से लेकर दिल्ली मेट्रो में नियमों की कमी के बारे में शिकायत करने तक, आम लोगों के बीच बहस में अपने विचार रखने की होड़ लग गई।
पहले भी आ चुके वीडियो
ब्रालेट गर्ल से पहले भी दिल्ली मेट्रो के कई नजारे सुर्खियां बटोर चुके हैं। इन वीडियो में सीटों के लिए लड़ने वाली नाराज महिलाओं से लेकर मेट्रो में मस्ती करने वाले बंदर तक शामिल हैं। इनमें से कुछ वायरल वीडियो ने लोगों का सिर घुमाकर रख दिया है और ऑनलाइन हलचल मचा दी है।
What's Your Reaction?