Adipurush New Poster : प्रभास की ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर रिलीज, तस्वीर देख फैंस बोले- जय बजरंग बली

<p><em><strong>साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास स्टारर &lsquo;आदिपुरुष&rsquo; का हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था। वहीं, अब प्रभु श्री राम के परम भक्त को वंदनम, कैप्शन के साथ आदिपुरुष के निर्माताओं ने हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बजरंग बली के पोस्टर रिलीज किया है।</strong></em></p>

Adipurush New Poster : प्रभास की ‘आदिपुरुष’ का नया पोस्टर रिलीज, तस्वीर देख फैंस बोले- जय बजरंग बली
07-04-2023 - 11:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राघव के प्रति हनुमान जी की वीरता और प्रचंडता को प्रदर्शित करते हुए इस पोस्टर में देवदत्त नागे को श्री बजरंग बली के रूप में दर्शाया गया है। श्री बजरंग बली के पोस्टर में शक्ति, दृढ़ता और निष्ठा को दर्शाया गया है। 
प्रभु श्री राम के साथी, पालक और भक्त को कोटि-कोटि नमन, टीम ने इस पवित्र अनावरण के साथ हनुमान जन्मोत्सव के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है। ‘हनुमान चालीसा’ में से ली गई पंक्ति ‘विद्यावान गुनी अति चातुर. रामकाज करीबे को आतुर’ ने बजरंगबली की एक भव्य और दिव्य छवि बनाते हुए श्रीराम के गुणों के प्रति बजरंग बली के समर्पण की याद दिलाती है.
बाहुबली के बाद प्रभास का कमबैक
बाहुबली के बाद से प्रभास की कोई भी हिट फिल्म रिलीज नहीं हुई है। वहीं, आदिपुरुष के पोस्टर का सोशल मीडिया पर क्रेज देखकर फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो आदिपुरुष के अलावा फैंस को सालार फिल्म का भी इंतजार है, जो सोशल मीडिया पर एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।