दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: आज से खुल गया सोहना से दौसा स्ट्रेच, अब सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से जयपुर
<p><em><strong>दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का पहला हिस्सा (सोहना से दौसा) मंगलवार, 14 फरवरी से आमजन के लिए खुल गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। अब दिल्ली से जयपुर जाने में लगने वाला वक्त लगभग आधा हो जाएगा।</strong></em></p>
दिल्ली से जयपुर सड़क के रास्ते जाना है तो अब आधे वक्त में पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पहले स्ट्रेच का उद्घाटन करने के बाद मंगलवार को इसे आमजन के लिए खोल दिया गया है। हरियाणा के सोहना से राजस्थान के दौसा के बीच का स्ट्रेच तैयार है। अभी दिल्ली से जयपुर पहुंचने में करीब 5 घंटे लगते हैं। सोहना-दौसा स्ट्रेच खुलने के बाद करीब 3 घंटे में जयपुर पहुंचना संभव होगा। इस एक्सप्रेसवे पर ऑटो, बाइक को ड्राइव करने पर पाबंदी रहेगी। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रेवलर्स को तेज रफ्तार के अलावा कई सुविधाएं मिलेंगी। देश के सबसे लंबे ग्रीन कॉरिडोर पर ऑप्टिकल फाइबर केबल, पाइपलाईन, सौर ऊर्जा एवं वाटर हार्वेस्टिंग के लिए खास इंतजाम हैं।
दिल्ली से जयपुर जाने में डेढ़ घंटे की बचत
दिल्ली से जयपुर जाने में फिलहाल चार से पांच घंटे का समय लगता है, लेकिन अब इस एक्सप्रेस वे से डेढ़ घंटे का समय बच जाएगा। अब ढाई घंटे में जयपुर पहुंचा सकेगा। एक्सप्रेसवे पूरी तरह सिग्नल फ्री है, ऐसे में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना भी नहीं करना पड़ेगा और समय के साथ ईंधन की बचत भी हो सकेगी।
What's Your Reaction?