स्मृति मंधाना को RCB ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा, बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी
<p>भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में सबसे महंगी क्रिकेटर बनीं है। उन्हें आरसीबी RCB की और से करीब 3.40 करोड़ रूपए में खरीदा गया है। मंधाना को खरीदने के लिए सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। उसके तुरंत बाद आरसीबी की एंट्री हुई। मंधाना को खरीदने के लिए कुल 28 बार बोली लगाई गई है। मुंबई ने 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खुद को अलग कर लिया। आरसीबी ने 3.40 करोड़ रुपये में मंधाना को अपनी टीम में शामिल कर लिया।</p> <p> चलिए जानते हैं इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना के बारे में। </p>
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। स्मृति ने अपने टैलेंट का डंका पूरे भारत में बजाया है। आज वे बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार में हैं। क्या आप जानते हैं कि महज 9 साल की उम्र में टीम में सेलेक्शन से लेकर इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम की स्टार बनने तक उनका सफर बेहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
परिवार की लाडली का इंस्पिरेशन है भाई
स्मृति मंधाना के घर में उनके पिता, मां और भाई रहते हैं। क्रिकेट मंधाना के खानादान की रगो में बसा हुआ है क्योकि स्मृति मंधाना के पिता और भाई भी क्रिकेटर है। उनके भाई और पिता ने सांगली के लिए जिला स्तर पर क्रिकेट खेला है और स्मृति मंधाना को भी क्रिकेट खेलने के लिए इंस्पिरेशन अपने भाई से मिली है।
करियर की उड़ान
स्मृति मंधाना को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। महज 9 वर्ष की उम्र में उन्हें महाराष्ट्र की अंडर-15 टीम में चुना गया था। इसके बाद वह 11 साल की उम्र में अंडर -19 टीम के लिए चुनी गई थीं। लेकिन पहली सफलता उन्हें साल 2013 में डोमैस्टिक क्रिकेट में मिली और वह वन डे मैच में गुजरात के खिलाफ डबल सेंचुरी बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी थी।
इंटरनेशनल सफर
इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने सिर्फ नेशनल ही नहीं इंटरनेशन मैच भी खेले हैं। साल 2013 में उन्होनें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच खेला था। यहीं से उनके इंटरनेशन मैच खेलने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 2014 में स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला था। इसके बाद साल 2017 में दोबारा स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 90 रन बनाय़े। उनके इस बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद ही इंडियन वीमने क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी।
क्रिकेटर कुमार संगकारा को करती हैं फॉलो
बता दें कि स्मृति मंधाना कुमार संगकारा को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं। अक्सर स्मृति को नेट में खेलने के दौरान कुमार संगकारा के खेलने के स्टाइल को कॉपी करते हुए देखा गया है। वह कुमारा संगकारा के खेलने के स्टाइल की इतनी कॉपी करती हैं कि उन्हें कोच द्वारा कई बार टोका गया है कि वह ऐसा न करें।
अरजीत सिंह है फेवरेट सिंगर
हम सभी को गाने सुनना पसंद होता है और हम सभी अलग-अलग सिंगर्स को पसंद करते हैं, लेकिन बात करें मंधाना कि तो उन्हें अरजीत सिंह बेहद पसंद है। वह सिंगर्स में सिर्फ अरजीत सिंह के ही गाने सुनना ज्यादा पसंद करती है।
स्मृति की रुचियां
म्यूजिक के अलावा उन्हें किताबे पढ़ना , स्ट्रीट फूड खाना भी पसंद है। उन्हें सबसे ज्यादा भेल खाना पसंद है।
What's Your Reaction?