दिल्ली में अब कहर बरपा रहा डेंगू
देश की राजधानी नई दिल्ली में डेंगू बीमारी के मामलों तेजी से बढ़ने लगे हैं। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में मच्छर जनित बीमारी के कुल मामलों की संख्या 240 को पार कर गई है।
नगर निगम की ओर से जारी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली में बीते एक सप्ताह में कुल 39 नये मामले सामने आये और इस साल तीन सितंबर तक दर्ज किए गए 244 मामलों में से 5 मामले केवल अगस्त 2022 में ही दर्ज किए गए थे.
दिल्ली नगर निगम के अनुसार अगस्त 2022 तक दिल्ली में डेंगू के 205 मामले दर्ज किए गए थे जो अब तक 244 हो गये हैं। दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रेल में 20, मई में 30, जून में 32 और जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए गए। फिलहाल राहत की बात यह है कि इस साल अब तक मच्छर जनित बीमारियों के कारण किसी की मौत की खबर नहीं है।
What's Your Reaction?