राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बोर्ड-निगमों के पेंशनर्स के लिए आउटडोर में उपचार आसान

<p><em><strong>आउटडोर में जितनी बीमारियों के उपचार की सुविधा राज्य पेंशनर्स के लिए उतनी ही बोर्ड निगम के पेंशनर्स के लिए</strong></em></p>

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, बोर्ड-निगमों के पेंशनर्स के लिए आउटडोर में उपचार आसान
18-12-2022 - 06:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान गवर्मेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएच) बोर्ड-निगम के पेंशनर्स के लिए ‘परेशानी की स्कीम’ साबित नहीं होगी क्योंकि निगम पेंशर्नस के आउटडोर उपचार के लिए राज्य सरकार ने नई व्यवस्था कर दी है। इसके तहत अब स्कीम में कवर बोर्ड-निगमों के पेंशनर्स को अब आउटडोर इलाज के लिए ‘लिमिट खत्म’ होने जैसी बाध्यता से नहीं जूझना होगा। राज्य सरकार ने इन पेंशनर्स को भी राज्य पेंशनर्स के समकक्ष माना है। आउटडोर में जितनी बीमारियों के उपचार की सुविधा राज्य पेंशनर्स को है, यही सुविधा बोर्ड-निगम के पेंशनर्स को भी मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।