तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 49 रनों से हारने के बावजूद भारत ने दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला 2-1 से जीती

तीसरा और आखिरी टी-20 मैच 49 रनों से हारने के बावजूद भारत ने दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला 2-1 से जीती
04-10-2022 - 10:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को रनों के 49 रनों अंतर से हरा दिया। इंदौर में खेले गये इस मैच को गंवाने के बावजूद भारत ने तीन मैचों की यह श्रृंखला 2-1 से जीती।

भारत ने टॉस जीतकर आज दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। यह फैसला तब भारी पड़ गया जब दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 227 ठोक दिये। दक्षिण अफ्रीका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने रन आउट होने से पूर्व 68 रन ठोके। कप्तान तेंबा बवुमा हालांकि आज भी नहीं चले और केवल तीन रनों पर आउट हुए लेकिन दूसरे मैच में शून्य पर आउट होने वाले रिली रूसो ने 48 गेंदों पर 100 रन बनाये। स्टब्स ने 23 और मिलर ने 19 रनों का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की 228 रनों की चुनौती का पीछा करने उतरी टीम के हर खिलाड़ी ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन लापरवाही में अपने विकेट भी गंवाते रहे। आज के मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया था। ओपनिंग करने भारतीय बल्लेबाजों में ऋषभ पंत और रोहित शर्मा से उम्मीद थी वे जोरदार शुरुआत देंगे और दक्षिण अफ्रीका पर क्लीन स्वीप करेंगे। लेकिन, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (0) कगिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड आउट हो गये। गेंद ने उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और विकेटों में जा घुसी। इसके बाद श्रेयस अय्यर को पर्नेल ने एक रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। हालांकि पंत और दिनेश कार्तिक ने अच्छे शॉट्स दिखाये और उम्मीद जगाई लेकिन कार्तिक 46 के स्कोर पर आउट हो गये। ऋषभ पंत 27, सूर्यकुमार यादव 8, अघर पटेल 9, हर्षल पटेल 17, अश्विन 2, दीपक चाहर 31, उमेश यादव 20 (नाबाद) और सिराज 5 रन ही बना सके। इस तरह भारत 18.3 ओवरों मे 178 रन ही बना सका।  

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।