दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में लगेगी 25 करोड़ की रेडिएशन मशीन, मुफ्त होगा कैंसर का इलाज

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में लगेगी 25 करोड़ की रेडिएशन मशीन, मुफ्त होगा कैंसर का इलाज
04-10-2022 - 10:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के लोकनारायण जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) में अब रेडिएशन के लिए आधुनिक मशीन मंगाई गई है। इससे यहां भर्ती कैंसर मरीजो का मुफ्त इलाज हो सकेगा। मशीन की लागत 25 करोड़ रुपये आई है।

उल्लेखनीय है कि यह मशीन हाई इंड एनर्जी वाली लीनियर एक्सीलेटर कैंसर मशीन है जो कई आधार पर अन्य रेडिएशन मशीनों से बेहतर समझी जा रही है। इसमें बहुत कम समय के लिए तीव्रता के साथ रेडिएशन दिया जा सकता है यानी इससे कम समय में मरीज का इलाज पूरा हो जाता है। अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश कुमार के मुताबिक नवंबर 2022 में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
अस्पताल के कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि एलएनजेपी में लगाई जाने वाली रेडिएशन मशीन लगाई गई है हाई इंड एनर्जी की है। यह 5 एनर्जी इलेक्ट्रॉन की है और 2 एनर्जी प्रोटॉन की है। इसके अलावा इसमें प्लेटिनिंग फिल्टर फ्री बीम है, जिससे तीव्रता के साथ रेडिएशन की जा सकती है और समय कम लगता है। कम समय के लिए तीव्र और उच्च रेडिएशन देने से भी इलाज पूरा हो जाता है। डॉक्टर ने दावा किया कि एम्स में जो रेडिएशन मशीन है किंतु एलएनजेपी की मशीन उससे भी आधुनिक है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।