गूगल पर बंद करें अपनी ट्रैकिंग, जानें डिटेल

<p>यह फीचर यूजर की लोकेशन से लेकर हर तरह की जानकारी का एक्सेस रखते हैं।</p>

गूगल पर बंद करें अपनी ट्रैकिंग, जानें डिटेल
05-10-2022 - 12:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक स्मार्टफोन में मौजूद गूगल क्रोम ब्राउजर, गूगल मैप, जीमेल और गूगल असिस्टेंट फीचर्स इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं। यह फीचर यूजर की लोकेशन से लेकर हर तरह की जानकारी का एक्सेस रखते हैं। इसके अलावा गूगल क्रोम किसी भी यूजर के रियल टाइम लोकेशन की जानकारी रखता है। ब्राउजर के डिफाल्ट सेटिंग की मदद से यूजर हर एक डिवाइस की लोकेशन की डिटेल हासिल कर सकते हैं। गूगल आपके हर एक मिनट का हिसाब रखता है। अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं, तो आप Do not track मैसेज भेजकर आपकी जानकारी को गूगल के साथ शेयर करने से रोक सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट के नोटिफिकेशन और विज्ञापन को रोक सकते हैं।

एंड्रॉइड यूजर्स भेजें Do not track रिक्वेस्ट
एंड्रॉइड यूजर्स को सबसे पहले Google Chrome ब्राउजर को ओपन करना होगा।
इसके बाद स्क्रीन के राइट कार्नर पर मौजूद थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
फिर आपको प्राइवेसी और सिक्योरिटी बटन दिखेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद Do Not Track ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

कैसे डेस्कटॉप यूजर्स भेजें Do not Track
सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर Chrome ब्राउजर ओपन करें।
इसके बाद थ्री डॉट बटन पर क्लिक करना होगा।
फिर ड्रॉप डाउन ऑप्शन में जाकर Setting ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग ऑप्शन पर क्लिक करोगा।
फिर कूकीज और Site के डेटा बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद ब्राउजिंग ट्रैफिक के Do not track पर सेंट करना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।