अक्षर पटेल और सूर्यकुमार की शानदार पारियों की बावजूद दूसरा टी-20 मुकाबला भारत 16 रनों से श्रीलंका से हार गया, श्रृंखला 1-1 से बराबर

<p><em>पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गये दूसरे टी-20 मैंच में श्रीलंका ने भारत को 16 रनों के अंतर से हरा दिया है। इस तरह श्रीलंका ने&nbsp;श्रृंखला में 1-1 से बराबरी पर ला दिया है।&nbsp;</em></p>

अक्षर पटेल और सूर्यकुमार की शानदार पारियों की बावजूद दूसरा टी-20 मुकाबला भारत 16 रनों से श्रीलंका से हार गया, श्रृंखला 1-1 से बराबर
05-01-2023 - 10:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 णैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला गया। यह मैच श्रीलंका ने 16 रनों के अंतर से जीत लिया। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने दो रन से जीता था। आज  के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसके गेंदबाज उम्मीद के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर सके। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद बीच के ओवरों में श्रीलंका की पारी लड़खड़ाई लेकिन अंत में कप्तान दसून शनाका ने आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम का स्कोर 206 रन तक पहुंचा दिया। श्रीलंका के लिए कुशल मेंडिस और दसून शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। भारत के लिए उमरान मलिक ने दो विकेट लिये।

श्रीलंका की चुुनौती का सामने करने उतरी भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी थी। दीपक हुड्डा के रूप में भारत को पांचवां झटका लग चुका था। वनिंदू हसरंगा ने उन्हें धनंजय डीसिल्वा के हाथों कैच कराया। हुड्डा 12 गेंद में नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव का साथ देने अक्षर पटेल क्रीज पर आये। सूर्यकुमार साथी खिलाड़ी से सहयोग की अपेक्षा कर रहे थे। ऐसे में अक्षर ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की शुरुआत की और श्रीलंका को थर्रा कर रख दिया। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में 50 रन ठोक डाले।। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाये  और वे हसरंगा के हाथों कैच होकर पेवेलियन लौट गये लेकिन अक्षर क्रीज पर डटे रहे। उन्होंने शिवम मावी के साथ रन बनाना जारी राखा। लेकिन, मैच के आखिरी ओवर में अक्षर 65 रन बनाकर कैच आउट हुए और इसी के साथ भारत की जीत की उम्मीद भी समाप्त हो गई।  

  

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।