दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान
<p><em>देश की राजधानी नई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर (NCR) गुरुवार, 5 जनवरी की शाम 7 बजकर 57 मिनट पहर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है।</em></p>
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते के अंदर ही यह दूसरी बार है जबकि भूकंप के झटके महसूस किए गए। आज के भूकंप के झटकों से पूर्व वर्ष 2023 पहले दिन ही दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। आज जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए लोग घबराकर अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल गए। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार भारत में दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही देश के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था। भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। अब तक की जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों से फिलहाल किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि के कोई समाचार नहीं हैं।
What's Your Reaction?