पति युजवेंद्र चहल के लिए धनश्री ने वीडियो बनाकर कहा, मैं आपकी चीयरलीडर हूं..!

<p><em>भारतीय क्रिकेट में&nbsp; युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री की जोड़ी बहुत हिट और फिट मानी जाती है। आमतौर पर युजवेंद्र अपने खेल में प्रदर्शन और धनश्री अपनी एक्टिविटी के चर्चाओं में रहते हैं।&nbsp;इस बार खूबसूरत&nbsp;धनश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पति युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने वाला एक वीडियो शेयर किया तो इन दिनों काफी वायरल है। दरअसल, युजवेंद्र कुछ दिनों पहले आईईपीएल में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध अपना 150वां आईपीएल मुकाबला खेले थे। </em></p>

पति युजवेंद्र चहल के लिए धनश्री ने वीडियो बनाकर कहा, मैं आपकी चीयरलीडर हूं..!
17-04-2024 - 11:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अलबत्ता राजस्थान रॉयल्स वह मैच हार गयी। अब तक आईपीएल 2024 का यह एकमात्र मैच है जिसे राजस्थान रॉयल्स हारी है। लेकिन 150वें आईपीएल मैच से खेलने से पहले चहल को उनकी पत्नी धनश्री वर्मा ने एक वीडियो भेजा, जिसकी यहां चर्चा हो रही है। धन श्री ने वीडियो साथ लिखा..

'हे युजी, आपके 150वें आईपीएल मैच के लिए बधाई। मैंने यह पहले भी कहा है और मैं आज भी यही कहूंगी। बधाई हो, हमें आप पर और जिस तरह से आप ने अपनी पिछली टीम और अब राजस्थान रॉयल्स के लिए योगदान दिया है, उस पर बहुत गर्व है। आप जिस तरह से अपना खेल खेलते हैं और हर बार धमाकेदार वापसी करते हैं, उस पर हमें बहुत गर्व है। जब भी मैच दबाव में होता है तो आप ही एक गेंदबाज होते हैं जो विकेट लेते हैं। मैं आपकी सबसे बड़ी चीयरलीडर हूं और मैं हमेशा आपका 100 प्रतिशत समर्थन करूंगी। अपने 150वें आईपीएल मैच का आनंद लें। हल्ला बोल।'

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।