1999 की वो फिल्म, जिसे ठुकराने के बाद शुरू हुआ गोविंदा का बुरा वक्त

<p>बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा आज भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बॉक्स ऑफिस पर उनका कब्जा था। अगर देखा जाए तो साल 1999 के बाद गोविंदा का करियर डाउन होने लगा था, जब उन्होंने एक बड़ी फिल्म ठुकरा दी थी, वो भी एक मशहूर एक्ट्रेस की वजह से... बाद में वह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।</p>

1999 की वो फिल्म, जिसे ठुकराने के बाद शुरू हुआ गोविंदा का बुरा वक्त
11-01-2024 - 11:25 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

90 के दशक में गोविंदा बॉलीवुड के सुपरस्टार थे जिनकी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती थीं। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट फिल्में दीं। चाहे कॉमेडी हो, एक्शन हो या इमोशन, वह हर किरदार में फिट हो जाते थे, लेकिन अचानक उनका करियर ढलान पर जाने लगा और आज वह पर्दे से काफी दूर हैं।
एक वक्त ऐसा था, जब गोविंद का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार था। वह एक ऐसे सुपरस्टार थे, जिनकी फिल्मों के इंतजार में लोग रहते थे। उनका स्टारडम गजब का था। आज हम आपको बताएंगे कि कब से गोविंदा की फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर होने लगीं।
बात साल 1999 की है, जब फिल्म ‘बीवी नं. 1’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म गोविंदा के लिए ही लिखी गई थी, क्योंकि ये वह दौर था, जब करिश्मा कपूर के साथ गोविंदा की जोड़ी खूब चलती थी, उन दोनों की फिल्में रिलीज होते ही सुपरहिट हो जाया करती थीं।
इस फिल्म को करने के लिए गोविंदा तैयार भी थे, लेकिन इस फिल्म वह सुष्मिता सेन के साथ काम नहीं करना चाहते थे और ये बात जब मेकर्स तक पहुंची तो उन्होंने सुष्मिता को फिल्म से निकालने से इनकार दिया और फिर गोविंदा ने भी इस फिल्म को करने से मना कर दिया।
दरअसल, वह सुष्मिता के साथ काम नहीं करना चाहते थे। गोविंदा के मना करते ही यह फिल्म सलमान खान की झोली में जा गिरी। इस फिल्म को फिर सलमान खान के साथ बनाया गया, जिसमें उनके साथ करिश्मा और सुष्मिता सेन लीड रोल भी नजर आई थीं।
फिल्म जब रिलीज हुई, तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई, इसके बाद सलमान खान की गाड़ी तो चल पड़ी, लेकिन गोविंदा के करियर को यहीं से बहुत बड़ा झटका लगा। इस फिल्म के ऑफर को ठुकराने के बाद से ही गोविंदा का करियर बर्बाद होना शुरू हो गया।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, साल 1999 के बाद सिर्फ 2 हिट फिल्म और चंद एवरेज फिल्मों को अगर छोड़ दें तो गोविंदा की लगभग फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं और फिर देखते ही देखते गोविंदा फिल्मों से गायब होने लगे।
बता दें, गोविंदा ने 165 से अधिक हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और खुद को भारत में सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक स्थापित किया है। गोविंदा को उनके शानदार अभिनय और डांस के लिए जाना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।