दिल्ली में डीके शिवकुमार का शक्ति प्रदर्शन ; समर्थकों के साथ चल रही है बैठक, वहीं सुप्रीम कोर्ट से मिली डीके को राहत
<p><em>यद्यपि कांग्रेस ने कर्नाटक के भावी सीएम की मुहर सिद्धारमैया के नाम पर लगा दी है फिर भी सीएम पद के दूसरे प्रतिद्वंदी डीके शिवकुमार के गुट में बढ़ती सियासी हलचल देखते हुए लगता है कि कर्नाटक सीएम को लेकर कांग्रेस आलाकमान का फैसला अभी अधर में अटका है और तभी डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़े हुए हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही दिग्गज नेता हैं और मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंक रहे है। </em></p>
मीडिया सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार ने अपने भाई और पार्टी सांसद डीके सुरेश के आवास पर पार्टी के नेताओं और उनके समर्थकों के साथ चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि "मैन ऑफ़ द कर्नाटक" कहे जाने वाले डीके शिवकुमार कांग्रेस के वोक्कालिगा समुदाय के सबसे बड़े चेहरे हैं, वो पार्टी के शिल्पकार कहे जाते हैं।
वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में जांच पर अंतरिम रोक से संबंधित कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 14 जुलाई तक स्थगित कर दी है।
सूत्रों की मानें तो डीके शिवकुमार पर आपराधिक मामले हैं,यही वजह उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकती है, ऐसा माना जा रहा है। डीके शिवकुमार के खिलाफ कुल 19 केस दर्ज है, जिसमे से कुछ केस की जांच सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग कर रहा है।
What's Your Reaction?